फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बदमाशों ने घर में घुसकर सास-बहु के कुंडल झपटे

बदमाशों ने घर में घुसकर सास-बहु के कुंडल झपटे

Mon, 30 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने घर में घुसकर सास-बहु के कुंडल झपटे
बेहट (सहारनपुर)। शनिवार देर रात तीन बदमाशों ने गांव पाजराना में एक घर में घुसकर सास-बहू के कानों से कुंडल खींच लिए। इसके अलावा भी बदमाशों ने कई घरों में घुसकर लूटपाट की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। बदमाशों ने गांव के पास ही खेत में सिंचाई कर रहे एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पाजराना में रात करीब ढाई बजे तीन बदमाश नदी की तरफ से आए और अयूब पुत्र ताहिर के मकान में घुसने के दीवार पर चढ़ने लगे। पास में ही खेत में सिंचाई कर रहे तारीफ पुत्र मीरबाज ने बदमाशों को देखकर उन्हें ललकारा। इस पर बदमाशों ने तारीफ को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाश अयूब के मकान में घुसने लगे, लेकिन आहट सुनकर परिवार में जाग हो गई और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। यहां से भागकर बदमाश गांव के दूसरे छोर पर जा पहुंचे और वहां पूर्व प्रधान हाजी ताहिर के मकान में दीवार फांदकर घुस गए और बरामदे में सो रही ताहिर की पत्नी हसीना एवं पुत्रवधू साबरा के कानों से सोने के कुंडल खींच लिए। इससे उनके कान जख्मी हो गए। यहां से बदमाश रमजानी एवं दिलशाद के मकानों में घुस गए। बदमाशों ने इन घरों से पांच हजार की नगदी एवं दो मोबाइल लूट लिए। इसी बीच सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही बदमाशों तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed