फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मकानों पर अनाधिकृत रूप से लटके केबिल न उतारने पर संविदाकर्मी से मारपीट

मकानों पर अनाधिकृत रूप से लटके केबिल न उतारने पर संविदाकर्मी से मारपीट

Mon, 15 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मकानों पर अनाधिकृत रूप से लटके केबिल न उतारने पर संविदाकर्मी से मारपीट
अनाधिकृत विद्युत केबिल उतारने गए संविदाकर्मी को पीटा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बैरून कोटला (रहमान कलोनी) में बिजली के अनाधिकृत केबिल उतरवाने गए संविदाकर्मी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गया। उधर, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विद्युत कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
पठानपुरा निवासी सन्नवर खां विद्युत निगम में संविदाकर्मी के पद पर तैनात है। बिजली चोरी की सूचना पर सन्नवर खां सोमवार को बैरून कोटला स्थित रहमान कालोनी में गया था। यहां उसने कई मकानों पर अनाधिकृत रूप से लटके विद्युत केबिल को उतारने की बात कही। आरोप है कि तीन लोगों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। सूचना मिलते ही अवर अभियंता अजय कुमार और जेई सत्यप्रकाश आदि कर्मचारी वहां पहुंचे। उन्होंने घायल सन्नवर खां को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घटना के विरोध में विद्युत कर्मियों ने सीएचसी में प्रदर्शन भी किया। साथ ही कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी यदि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उन्हें गिरफ्तार नहीं किया तो वे धरना प्रदर्शन करने के साथ ही नगर की विद्युत आपूर्ति बाधित करने से पीछे नहीं हटेंगे। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान श्याम कुमार, जीशान, समे सिंह, ताराचंद, गुड्डू, वाजिद, याकूब, कल्लू, जुल्फकार, महमूद और सभासद हाजी मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed