फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नेत्र चिकित्सक से फोन पर अभद्रता

नेत्र चिकित्सक से फोन पर अभद्रता

Wed, 29 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
नेत्र चिकित्सक से फोन पर अभद्रता
नेत्र चिकित्सक से फोन पर अभद्रता
विज्ञापन

सहारनपुर। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के एक नेत्र चिकित्सक के साथ एक अज्ञात कालर ने फोन पर अभद्रता की। अपशब्द बोलते हुए चिकित्सक को धमकी दी गई। सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक नेत्र चिकित्सक का आरोप है कि सोमवार रात लगभग 10 बजे किसी व्यक्ति ने कॉल की और फोन रिसीव करते ही कॉल करने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने आरोपी का नाम पूछने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने अपना नाम नहीं बताया और लगभग 30 सेकेंड तक उसके साथ अभद्रता की और धमकी दी।

अज्ञात कॉल के बाद से ही चिकित्सक और उसका परिवार दहशत में आ गया। मंगलवार चिकित्सक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने फोन करने वाले के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया। लेकिन फोन बंद जाता रहा। बताया जा रहा है कि जो नंबर चिकित्सक ने पुलिस को दिया है। उसकी लोकेशन पूना की आ रही है। इस मामले में एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि चिकित्सक से अभद्रता की शिकायत आई है। मामले को गंभीरता से लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed