फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   8 lakhs Usurp in the name of getting Kanugo's job

कानूनगो की नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 8 लाख

Tue, 26 Dec 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Tue, 26 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
कानूनगो के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से आठ लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट अदालत के आदेश पर  कोतवाली में दर्ज कराई। 
विज्ञापन


सांपला खत्री गांव निवासी मुराद आलम ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि वर्ष 2016 के अक्तूबर माह में लिंक रोड सहारनपुर निवासी आसिफ हवारी से उसकी मुलाकात हुई। उसने आसिफ से भाई मुशीर आलम की कहीं नौकरी लगवाने की बात कही तो उसने उसे बताया कि वह उसकी नौकरी कानूनगो के पद पर लगवा सकता है।

जिसके लिए उसे आठ लाख रुपये देने होंगे। मुराद आलम के मुताबिक उसकी बात पर भरोसा कर उसने उसे आठ लाख रुपये दे दिए, लेकिन काफी दिन गुजरने के बाद भी भाई की नौकरी नहीं लगी। आरोप है कि जब वह आसिफ ने इससे संबंधित बात करने का प्रयास करता तो वह हर बार टाल मटोल करता रहा।
विज्ञापन


इस दौरान उसने उसे तीन लाख रुपये के चेक दिए, लेकिन वह बाउंस हो गए। इतना ही नहीं उसने 1 लाख 60 हजार रुपये खाते में डलवाने की बात कही, लेकिन ऐसा नहीं किया। जब उसने बार बार पैसे का तकाजा किया तो उसने उसे झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। सोमवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। \\
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसा देकर ठगे 9.43 लाख
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला देवेंद्र नगर निवासी रेणु धीमान ने आईजी को भेजे गए पत्र में बताया कि चकहरेटी निवासी एक व्यक्ति से उसी मुलाकात हुई थी, जिसने रोजगार के लिए गरीब लोगों को उनकी संस्था से जोड़ने के लिए कहा था।

इसी व्यक्ति के जरिए दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोगों से उसकी जान पहचान हो गई। उसने कई गरीब लोगों को संस्था से जुड़वा दिया। रोजगार देने की एवज में आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में उनसे धनराशि ली।


इस प्रकार आरोपियों ने करीब 9.43 लाख रुपये गरीब लोगों से एकत्र कर लिए, लेकिन किसी को रोजगार नहीं मिला। थाने पर शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने आईजी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed