फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कॉल करके खाते से ट्रांसफर कर लिए 1.33 लाख रुपये

कॉल करके खाते से ट्रांसफर कर लिए 1.33 लाख रुपये

Sun, 19 May 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
कॉल करके खाते से ट्रांसफर कर लिए  1.33 लाख रुपये
सहारनपुर। पवन विहार निवासी एक महिला को अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके पेटीएम के जरिए 1.33 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित महिला ने कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला पवन विहार निवासी मोनिका वर्मा ने दर्ज कराए मामले में बताया कि 14 मई को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। कॉल 12 सेकेंड तक चली। कॉल कट जाने पर उनका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। 15 मई को उनके बैंक खाते से 9999 हजार रुपये निकल जाने का मेसेज आया। बैंक शाखा में जाने पर पता चला कि उनके खाते से 1,33,887 लाख की रकम पेटीएम खाते में ट्रांसफर कर ली गई। जांच में एक नंबर की भी जानकारी मिली, जिस पर कॉल की गई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। महिला ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed