फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दुकान में सेंध लगा कर लाखों के इन्वर्टर और बैटरी की चोरी

दुकान में सेंध लगा कर लाखों के इन्वर्टर और बैटरी की चोरी

Mon, 07 Jan 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
दुकान में सेंध लगा कर लाखों के इन्वर्टर और बैटरी की चोरी
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बिहारीगढ़ कसबे में शनिवार की रात चोरों ने बुग्गावाला चौक के पास स्थित एक दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये के इंवर्टर और बैटरियां चोरी कर ली। चोरी का पता सुबह तब चला जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। दो साल पहले भी इसी दुकान में चोरी हुई थी जिसका खुलासा आज तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन

छुटमलपुर की मुस्लिम कालोनी के मो. सलीम की बिहारीगढ़ में बुग्गावाला चौक के पास रोहित नगर में इंवर्टर और बैटरी की दुकान है। रविवार की सुबह सात बजे जब सलीम दुकान पर पहुंचा और शटर उठाया तो अंदर का नजारा देख दंग रह गया। सारा सामान चोरी जा चुका था। उसने देखा कि साइड वाली दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देने के बाद ईंटों को वापस वहीं रखकर चले गए। ताकि बाहर से किसी को दीवार में सेंध लगाने का पता न चल सके। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित का कहना है कि चोर उसके 40 इंवर्टर और बैटरियां चोरी कर ले गए हैं। थानाध्यक्ष बिजेंद्र रावत ने बताया कि दुकान के पास स्थित बैंक और गैस एजेंसी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed