{"_id":"5baa8378867a55239a792a98","slug":"71537901432-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य पकड़े, छह बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य पकड़े, छह बाइक बरामद
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को धर दबोचा। उनके कब्जे से पुलिस ने आधा दर्जन चोरी की बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। यह गिरोह जिले के साथ ही आस पास के जनपदों में भी वाहन चोरी की वारदातें करता है।
गागलहेड़ी थाना प्रांगण में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि गागलहेड़ी पुलिस भगवानपुर तिराहे पर सोमवार की रात लगभग 10 बजे वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वाहन चेकिंग करते हुए चार युवकों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने चारों युवकों की घेराबंदी करते हुए इन्हें दबोच लिया। इनकी तलाशी लेने पर इनके पास से पुलिस ने दो तमंचे 315 बोर, एक खोखा कारतूस, दो कारतूस, दो छुरी सहित छह बाइक बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया की चारो युवकों ने पूछताछ में अपना नाम शमशाद उर्फ अरशद पुत्र कय्यूम निवासी बालेली थाना गागलहेड़ी, अभिषेक उर्फ राजन पुत्र राकेश निवासी छापुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार, अर्जुन खन्ना पुत्र हरिसिह निवासी बेद बेगमपुर थाना गागलहेड़ी, देवेंद्र उर्फ डैनी पुत्र रामनाथ निवासी भाभरी थाना गागलहेड़ी बताए हैं। इन सभी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
पूछताछ में इन युवकों ने बताया कि सहारनपुर सहित हरिद्वार, देहरादून जिलों में भी ये बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। ये ज्यादातर वारदातें बैंक, स्कूल और घरों के बाहर खड़ी रहने वाली जगहों से बाइक चोरी की करते थे।