फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिस जमीन को कब्जाने का मुकदमा दर्ज वह पूर्व में बेची जा चुकी

जिस जमीन को कब्जाने का मुकदमा दर्ज वह पूर्व में बेची जा चुकी

Thu, 22 Mar 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
जिस जमीन को कब्जाने का मुकदमा दर्ज वह पूर्व में बेची जा चुकी
बेहट (सहारनपुर)। पूर्व एमएलसी और उनके बेटों सहित सात लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर एक बार फिर एमएलसी परिवार सामने आया है। उनका कहना है कि जिस जमीन को कब्जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है वह जमीन वर्ष 2012 में बेच दी गई थी। जमीन का बैनामा भी कर दिया गया, लेकिन दाखिल खारिज न होने की वजह से खसरा खतौनी में वादी का नाम ही चला आ रहा है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पहले इलाके के गांव फतेहपुर निवासी पाल्ला ने मिर्जापुर थाने में पूर्व एमएलसी व ग्लोकल यूनिवर्सिटी के चांसलर हाजी इकबाल, वॉइस चांसलर वाजिद अली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राव लइक, मिर्जापुर ग्राम प्रधानपति जावेद इकबाल सहित सात लोगों के खिलाफ हथियारों के बल पर जमीन कब्जाने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर एमएलसी महमूद अली व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राव लईक ने बताया कि पाल्ला नाम के व्यक्ति की ओर से जिस जमीन पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था, उस जमीन को पाल्ला 2012 में देहरादून निवासी एक व्यक्ति को बेच चुका है। उन्होंने बताया कि पाल्ला के पिता साधूराम के नाम 7 बीघा जमीन थी। साधूराम की मौत के बाद साढ़े तीन बीघा जमीन पाल्ला तथा साढ़े तीन बीघा जमीन पाल्ला की मां सुरजी के नाम आ गई थी। सुरजी ने अपने हिस्से की जमीन 2013 में सतीश कुमार पुत्र हरिराम निवासी गांव फतेहउल्लापुर (जाटोवाला) थाना मिर्जापुर को बेच दी और उसका एग्रीमेंट कर दिया। पाल्ला ने भी अपने हिस्से की जमीन अवनीश कुमार पुत्र फूल सिंह निवासी 108-डीएल रोड देहरादून को 2012 में बेची थी। जिसका बैनामा भी करा दिया गया था एमएलसी महमूद अली का कहना है कि वे एसएसपी से मिलकर पूरा मामला बताएंगे। विपक्षी उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed