{"_id":"6a9dc8f48c6c3a16be064fc9","slug":"gang-rape-of-two-teenage-girls-case-registered-against-two-individuals-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23642-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म, दो पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म, दो पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली दो नाबालिगों को अगुवा करके सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात दो सितंबर की है। पहले छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन लोनी विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं भी बढ़ा दी है। पीड़ित परिजन की शिकायत पर पुलिस ने गुलजार और एहसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए दो-दो टीम गठित कर दी है।
थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी होटल संचालिका ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी दो सितंबर को घर से आइसक्रीम लेने के लिए निकली और वापस नहीं आई। कुछ देर बाद पता चला कि कॉलोनी की ही 13 साल की किशोरी भी लापता है। दोनों किशोरियों की तलाश में दोनों परिवार रात भर उन्हें तलाश रहे। सुबह किसी तरह दोनों घर पहुंची तो परिजनों को बताया कि उनके साथ गलत काम किया गया। पीड़िताओं ने बताया कि आरोपियों ने कमरे में बंधक बनाकर अलग-अलग दोनों ने वारदात की। पीड़ित परिजन का आरोप है कि उन्होंने घटना की थाने में शिकायत की तो पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कराने का दबाव बनाया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इस घटना की जानकारी लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मिली तो उन्होंने पुलिस से इस मामले में हस्तक्षेप किया तो पॉक्सो समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गईं।
दोनों लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि दो आरोपी उन्हें जबरन अपने घर ले गए और दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दो आरोपी गुलजार और एहसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी के लिए दो-दो टीम गठित कर दी है। रामककिशन, एसीपी लोनी।
विज्ञापन
-- -- -
बच्चियों के साथ घटना की जानकारी मिली तो पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
नंद किशोर गुर्जर, विधायक, लोनी।