{"_id":"6a9dc849fdf1911a810cdd9c","slug":"elderly-woman-caught-in-fire-dies-at-pgi-panchkula-news-c-87-1-pan1011-140995-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आग की चपेट में आई बुजुर्ग महिला की पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आग की चपेट में आई बुजुर्ग महिला की पीजीआई में मौत
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-28 स्थित आशियाना में शनिवार देर रात आग की चपेट में आने से 65 वर्षीय शांति देवी की मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसने पर उन्हें सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, शांति देवी का पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के साथ विवाद चल रहा था। शनिवार रात करीब 10:30 बजे उनका बेटा घर में सो रहा था। आरोप है कि महिला ने बाहर से घर की कुंडी लगाई और पड़ोसियों के घर के मीटर के पास पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इसी दौरान वह खुद आग की चपेट में आकर झुलस गईं। सूचना पर आसपास के लोगों ने डायल-112 को जानकारी दी और महिला को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
चंडीमंदिर थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि महिला की पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस आसपास के लोगों और महिला के बेटे के बयान दर्ज कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।