फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अपहरण कर मांगी फिरौती, एक अपहरणकर्ता पकड़ा

अपहरण कर मांगी फिरौती, एक अपहरणकर्ता पकड़ा

Mon, 23 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
अपहरण कर मांगी फिरौती, एक अपहरणकर्ता पकड़ा
चिलकाना (सहारनपुर)। बाइक सवार तीन लोगों ने एक युवक का अपहरण कर उसकी रिहाई के लिए साढ़े तीन लाख रुपये मांगे। पुलिस की सख्ती के चलते अपहरणकर्ताओं ने युवक को छोड़ दिया। पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नथमलपुर निवासी रफीक का पुत्र अरशद पीजीआई पिलखनी में वार्ड ब्वाय है। शनिवार दोपहर बाद करीब चार बजे अरशद पीजीआई से बाइक द्वारा अपने घर वापस आ रहा था। गांव बकारका में भट्टे के पास तीन बाइक सवारों ने अरशद को रोक लिया तथा उसका अपहरण कर ले गए। रात करीब 11 बजे अरशद के घर एक फोन आया जिसमें अरशद की रिहाई के लिए साढे़ तीन लाख रुपये मांगे गए। परिजनों ने डायल 100 को फोन किया। परिजन पहले थाना सरसावा गए तथा बाद में थाना चिलकाना में गए। अपहरण की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोनों थानों की पुलिस ने आने वाले फोन पर जानकारी लेते हुए अपहरणकर्ताओं की घेराबंदी करते हुए नागल पुलिस ने भी बेलड़ा गांव में दबिश दी। पुलिस के दबाव में अपहरणकर्ताओं ने अरशद को रात में ही छोड़ दिया। किसी तरह अरशद अपने घर पहुंचा। उसने बताया कि गांव बेलड़ा में तबरेज नामक व्यक्ति ने उसे धमकाया तथा कोरे कागज पर साइन कराए है। रविवार सुुबह अरशद अपने पिता रफीक के साथ थाना चिलकाना पहुंचा तथा पूरा घटनाक्रम बताया। रफीक ने थाने में तहरीर देकर अपने पुत्र अरशद के अपहरण में शामिल कुरबान पुत्र इस्लाम, आलमगीर पुत्र लुकमान तथा तबरेज निवासी गांव बेलडा, थाना नागल तथा वसीम निवासी रसूलपुर के खिलाफ अपहरण तथा फिरौती मांगने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई॥
विज्ञापन

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अपहरण तथा फिरौती मांगने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा मुख्य आरोपी कुरबान को गांव धौलाहेड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed