फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सोशल मीडिया पर आडियो वायरल

सोशल मीडिया पर आडियो वायरल

Sun, 03 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर  आडियो वायरल
सहारनपुर। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक आडियो और वीडियो ने प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मचा दी है। ऑडियो में सदर क्षेत्र का एक लेखपाल बताते हुए उसे एक व्यक्ति का मकान तुड़वाने की धमकी दिए जाने की आवाज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन

रविवार को वायरल हुए ऑडियो एवं वीडियो में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसे सदर तहसील के एक लेखपाल ने उसके मकान को अवैध बताकर उसके मकान को तुड़वाने की धमकी दी है। वायरल ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज को लेखपाल की आवाज होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि कथित लेखपाल उसके मकान को अवैध बता रहा है। इसी ऑडियो में पीड़ित पूरे मामले की शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में करने की बात भी कह रहा है। उधर, तहसीलदार सदर प्रीति सिंह का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। शिकायत आने पर जांच कराकर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed