फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रेनों में लूट, डकैती का आरोपी गिरफ्तार

ट्रेनों में लूट, डकैती का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में लूट, डकैती का आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में लूट और डकैती के आरोपी को टपरी स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा एवं कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजकीय रेलवे पुलिस ने टपरी रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोक लिया। तलाशी में तमंचा एवं कारतूस मिले तो उससे सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महबूब अंसारी निवासी खेलकलां थाना कैराना बताया। जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महबूब ने बताया कि उसने कर्नाटक राज्य जिला मैसूर के थाना केयरपेंट एवं मंडिया में पांच लूट और डकैती की वारदात अंजाम दी है। घटनाओं में राजेंद्र, सन्नी, हरीश आदि शामिल रहे हैं। महबूब मैसूर जेल में लगभग तीन साल जेल में भी रहा है। मैसूर में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के घर पर भी डकैती डाली थी। इस मामले में कर्नाटक पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा आरोपी महबूब ट्रेनों में चोरी, लूट व डकैती की घटना को भी अंजाम देता रहा। जीआरपी आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed