{"_id":"5ab3f9ff4f1c1b094a8b6bf8","slug":"61521744383-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़ी बिस्कट फैक्ट्री में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद पड़ी बिस्कट फैक्ट्री में चोरी
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद पड़ी बिस्किट फैक्ट्री में चोरी
नानौता (सहारनपुर)। नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी ब्रिजेश गर्ग पुत्र दाताराम गर्ग ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि दिल्ली मार्ग पर उसकी की बिस्किट फैक्ट्री है, जो पिछले काफी समय से बंद पड़ी है। बीती रात कुछ चोरों द्वारा फैक्ट्री का ताला तोड़ते हुए फ्रिज, टंकी के पाईप, सरिया आदि सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने उसके मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर चोरी किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि करीब 2 माह पूर्व उसका सामान चोरी हुआ था और डायल 100 द्वारा उसके मोहल्ले के कुछ लोगों को सामान के साथ पकड़ कर सामान उसे सौंपते हुए हिदायत देकर छोड़ दिया था। पीड़ित ने उक्त लोगों के नामजद तहरीर पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।