फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four accused arrested for carrying out seven thefts

Jaunpur News: सात चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for carrying out seven thefts
चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक। पुलिस
जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस ने चोरी की घटनाओं का रविवार को खुलासा करते हुए चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में आरोपियों के सात चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें जौनपुर के लाइन बाजार और गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्रों में हुई पांच घटनाओं के अलावा आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र की दो चोरियां भी शामिल हैं। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि 29 अगस्त को लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया स्थित एसके मोटर्स में चोरी की घटना हुई थी। इसके अलावा 28 अगस्त को विशेषरपुर स्थित संतोष मशीनरी एवं टाइल्स-स्टेशनरी स्टोर, हुंडई एजेंसी में भी चोरी की गई थी। जांच के दौरान गिरोह का कनेक्शन गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं से भी सामने आया।
कबरुद्दीनपुर गांव में 13 जुलाई को घर में घुसकर चोरी की गई थी। इसके अलावा बमैला गांव में भी दो अलग-अलग मुकदमों में घरों में घुसकर सामान चोरी किया गया था। जांच में आरोपियों का आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र में हुई दो चोरियों से भी जुड़ाव सामने आया। 21 अगस्त को बाबू की खजुरी और 23 जून को मालपुर गांव में घर में घुसकर चोरी की वारदात की गई थी। इस तरह पुलिस ने सात चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गौराबादशाहपुर के चोरसंड निवासी बाबर अली उर्फ सलमान, पचहटिया निवासी प्रतिकेश उर्फ लकी और हर्ष उर्फ बाबू विश्वकर्मा तथा खेतासराय क्षेत्र के बड़केबाड़ा मोड़ निवासी मोहम्मद मासूम शामिल है।
विज्ञापन

सीओ सिटी के मुताबिक बाबर और लकी के पास से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। बाबर के पास से 4,500 रुपये और चांदी की दो जोड़ी पायल, लकी के पास से 5,500 रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष के पास से चाकू और 5,000 रुपये, जबकि मासूम के पास से चाकू और 3,500 रुपये बरामद हुए। आरोपी बाबर के खिलाफ पहले से चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। चारों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed