{"_id":"6a9489b33e1d6ca432031e1c","slug":"body-of-elderly-shepherd-found-after-54-hours-azamgarh-news-c-192-1-svns1035-160326-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 54 घंटे बाद मिला वृद्ध चरवाहे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 54 घंटे बाद मिला वृद्ध चरवाहे का शव
विज्ञापन
मड़िहान। शेरुआ ग्राम पंचायत के बकहर नदी के छहमुहंवा मुहाने पर शुक्रवार शाम बहे वृद्ध चरवाहे शरण कोल (70) का शव रविवार शाम पांच बजे संतनगर थाना क्षेत्र के बभनी थपनवा गांव के पास नदी में मिला।
संतनगर थाना क्षेत्र के शीतलगढ़ पटेहरा गांव निवासी सुरसत्ती देवी ने बताया कि उनके पति शरण कोल को मड़िहान थाना क्षेत्र के शेरुआ गांव निवासी कैलाश यादव शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से अपने घर ले गए थे। आरोप है कि करीब तीन माह पहले शरण ने उनकी चरवाही छोड़ दी थी, फिर भी उन्हें जबरदस्ती ले जाया गया। घर पर खाना खिलाने के बाद कैलाश ने अपनी 10 से 12 भैंसों को चराने के लिए शरण को भेज दिया।
सुबह करीब 11 बजे शरण एक भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर दूसरे किनारे चले गए। शाम पांच बजे लौटते समय नदी पार करने के दौरान तेज बहाव में उनके हाथ से भैंस की पूंछ छूट गई और वह बह गए।
विज्ञापन
मड़िहान क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे बकहर नदी के तेज बहाव में बहे चरवाहे शरण कोल का शव संतनगर थाना क्षेत्र के बभनी थपनवा गांव के सामने नदी में मिला है। उपजिलाधिकारी मड़िहान संतोष कुमार ओझा ने बताया कि मृतक के परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। मृतक के नाम भूमि होने पर एक लाख रुपये किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।