फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   12 injuries found on Shivbabu's body

Raebareli News: शिवबाबू के शरीर पर मिलीं 12 चोटें

Mon, 31 Aug 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 31 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
12 injuries found on Shivbabu's body
खीरों। एकौनी गांव में शिवबाबू (24) की पीटकर हत्या के मामले में रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली। इसमें उसके शरीर पर 12 चोटें मिली हैं। मृतक के सिर पर गंभीर चोटें थीं। चिकित्सकों के मुताबिक सिर में अधिक चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई। हाथ-पैर की हड्डियां भी टूटी मिली हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद देर शाम परिजन शिवबाबू का शव लेकर गांव पहुंचे। घर पर शव पहुंचते ही रोना पीटना मच गया। मां फूलमती और पिता चंद्रलाल समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गेंगासो स्थित गंगा घाट ले गए। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


शिवबाबू की हत्या शुक्रवार रात गांव से करीब 500 मीटर दूर अमित सिंह के खेत में किए जाने का आरोप है। इससे पहले शुक्रवार दोपहर बाइक को लेकर उसका चाचा चंद्रपाल, चाची सविता और चचेरे भाई अमृतलाल उर्फ मन्नू से विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई थी। रात में खेत पर दोबारा विवाद के बाद लाठी-डंडों से उसकी पिटाई किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मृतक के पिता चंद्रलाल की तहरीर पर उसके छोटे भाई एवं मृतक के चाचा चंद्रपाल, पत्नी सविता, पुत्र अमृतलाल उर्फ मन्नू तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed