{"_id":"5a68ceff4f1c1b9f268b63a7","slug":"61516818175-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी पकड़े
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। पुलिस टीम पर हमला कर खनिज से भरे वाहनों को छुड़ाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस हरियाणा में उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
गौरतलब है कि 22 जनवरी को यमुना नदी के धौलरा घाट पर यूपी की सीमा में अवैध खनन कर रहे हरियाणा के लोगों द्वारा कोतवाली बेहट पुलिस हमला कर खनिज से भरे वाहन छुड़ा लिए गए थे। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के भिलपुरा और लाक्कड़वाला़ गांवों के 15 नामजद समेत 45 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की की थी। मंगलवार शाम पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर दो आरोपियों को धौलरा घाट से धर दबोचा। दोनों आरोपी अवैध खनन करने आए थे। सीओ शिवराज सिंह और कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मनीष पुत्र चतर सिंह व सतीश पुत्र मामराज पुलिस पर हमला करने वालों में शामिल थे। उनसे पूछताछ करने के बाद अन्य आरोपियों के हरियाणा में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।