{"_id":"5a19b64a4f1c1b3c3d8b9c01","slug":"61511634506-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती और हत्या के खुलासे के लिए लगाई गईं टीमें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती और हत्या के खुलासे के लिए लगाई गईं टीमें
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैती और हत्या के खुलासे के लिए लगाई गईं टीमें
सहारनपुर। नकुड़ के ग्राम भूरीबांस में डकैती और हत्या के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई भी आरोपी नहीं लग सका है। जबकि पुलिस महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने का दावा कर रही है। इस घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच एवं सर्विलांस की टीमें लगा दी गईं हैं। रात में आसपास के गांवों में भी चेकिंग की जा रही है।
नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव भूरी बांस में डकैतों ने बृहस्पतिवार की रात को गोवर्धन सैनी के मकान में घुस कर गोवर्धन सैनी की हत्या कर दी और उसके दिव्यांग पुत्र सुबोध को घायल कर लाखों रुपये का डाका डाला। पुलिस इस घटना के मामले में 36 घंटे बाद भी किसी को पकड़ नहीं पाई है।
घटना के खुलासे के लिए नकुड़ पुलिस टीम के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम और सर्विलांस की टीम लगा दी गई है। पुलिस का दावा है कि उनके हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लग चुके हैं। साथ ही पुलिस आसपास के गांवों में जाकर पुराने अपराधियों के बारे में जानकारी की जा रही है। उनकी रात की लोकेशन चेक की जा रही है। शुक्रवार की रात को की गई चेकिंग में कुछ लोग रात में अपने घर पर नहीं मिले हैं। उनकी सर्विलांस के जरिए लोकेशन ट्रैस की जा रही है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें घटना की जांच में लगा दी गईं हैं। पुराने अपराधियों की भी जांच की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्दी ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।