फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जॉब प्लेसमेंट संचालक पर दुष्कर्म का आरोप

जॉब प्लेसमेंट संचालक पर दुष्कर्म का आरोप

Sat, 13 Apr 2019 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
जॉब प्लेसमेंट संचालक पर दुष्कर्म का आरोप
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने सदर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक पर नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला 2018 का है, जिसमें थाना स्तर पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

युवती ने आरोपी पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने एवं फोटो लेकर सोशल साइटों पर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी युवक का जॉब प्लेसमेंट का कार्यालय है, जिसमें वह रिसेप्शनिस्ट का कार्य करती थी। युवती ने आरोप लगाया कि फरवरी 2018 में आरोपी उसे बहाने से चंडीगढ़ ले गया और होटल के कमरे में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है और फोटो भी खींची हैं। उसने नौकरी छोड़ने अथवा किसी को बताने पर फोटो और वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी उस पर दबाव बनाकर और धमकी देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा । परेशान होकर उसने दिसंबर 2018 में नौकरी छोड़ दी। इससे गुस्साए युवक ने उसके घर आकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि गत 24 मार्च को जब वह अपने परिचितों के साथ जनता रोड पर जा रही थी तो आरोपी ने उसके अपहरण की कोशिश की। इस संबंध में युवती ने एसएसपी को शिकायत पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed