फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शिक्षकों से लूट में भीम आर्मी कार्यकर्ता सहित पांच गिरफ्तार

शिक्षकों से लूट में भीम आर्मी कार्यकर्ता सहित पांच गिरफ्तार

Mon, 27 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों से लूट में भीम आर्मी कार्यकर्ता सहित पांच गिरफ्तार
शिक्षकों से लूट में भीम आर्मी कार्यकर्ता सहित पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। अध्यापक एवं अध्यापिका को घायल कर लूट की घटना को अंजाम देने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी, तमंचा, बाइक एवं एटीएम कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भीम आर्मी का कार्यकर्ता भी शामिल है।
नानौता थाना क्षेत्र के गांव जंबूगढ़ से पांडोखेड़ी जा रहे अध्यापक धर्मेंद्र कुमार निवासी राजपूतान चरथावल और अध्यापिका अर्चना सिंह से बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की बट से घायल कर मोबाइल एवं 14 हजार रुपये लूट लिए थे। इन्हीं बदमाशों ने कुछ अन्य घटनाएं भी की थीं।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को नानौता पुलिस एवं सर्विलांस टीम को रेलवे स्टेशन रोड पर कुछ संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली। टीमें मौके पर पहुंचीं और घेराबंदी कर पांच लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नीरज निवासी खानपुर थानाभवन, शामली, संजीव उर्फ लाला निवासी ग्राम जैदपुरा थाना नानौता, संदीप निवासी मल्हीपुरा थाना रामपुर मनिहारन, विशाल उर्फ मोनू निवासी खानपुर थानाभवन, शामली तथा विशाल उर्फ एचडी निवासी जैदपुरा थाना नानौता बताया। पुलिस ने उनके पास से तीन तमंचे, तीन चाकू, लूटे गये पांच एटीएम कार्ड, चार मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड, दो बैग, 2050 रुपये की नकदी, तीन बाइक, सोने की एक जोड़ी झुमकी, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक यात्रा कार्ड, एक सूजा बरामद किया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विशाल उर्फ मोनू निवासी खानपुर थानाभवन भीम आर्मी कार्यकर्ता है। इसके पास से भीम आर्मी का कार्ड भी प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- इन घटनाओं का भी किया खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 17 अगस्त को भनेड़ा नहर पुल के पास से रोहित कुमार निवासी ग्राम माकनपुर थाना गढ़ीपुख्ता, शामली से उसका एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड व एक मोबाइल फोन छीना था। 23 अगस्त को जंबूगढ़ से पांडोखेड़ी जाने वाले रास्ते में पैदल जा रहे अध्यापक एवं अध्यापिका से लूट की गई और 24 अगस्त की रात आठ बजे हौज खेड़ी तिराहे के पास मोटरसाइकिल से जा रहे बिजेंद्र सिंह निवासी चकआदमपुर थाना कुतुबशेर से उसकी बाइक एवं मोबाइल लूट लिया था। एसपी सिटी ने बताया कि विशाल उर्फ मोनू पर थानाभवन में हत्या की कोशिश, लूट सहित पांच मामले दर्ज हैं जबकि नीरज पर भी पांच मामले दर्ज हैं।

---
टीम के लिए इनाम घोषित
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि एसएसपी की ओर से लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल नानौता थाना प्रभारी सुधीर कुमार उज्जवल, सर्विलांस प्रभारी मुबारिक हसन, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, विनीत हुड्डा, विनीत कुमार, सुमित कुमार, यशपाल सिंह, मनोज कुमार, विपिन कौशिक, देवेंद्र कुमार, कपिल कुमार को दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed