{"_id":"5b54d0724f1c1b3c748b684c","slug":"51532285042-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिकाओं के अपहरण के प्रयास में फरार आरोपी दबोचे, जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिकाओं के अपहरण के प्रयास में फरार आरोपी दबोचे, जेल भेजे
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिकाओं के अपहरण की कोशिश के फरार आरोपी दबोचे, जेल भेजे
देवबंद (सहारनपुर)। पांच दिन पूर्व सहारनपुर कन्या इंटर कालेज से पेपर देकर कार द्वारा घर लौट रहीं दो शिक्षिकाओं के अपहरण की कोशिश के मामले में पुलिस ने फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
18 जुलाई को गांव के प्राथमिक विद्यालय की दो शिक्षिकाएं सहारनपुर के कन्या इंटर कालेज में पेपर देने के लिए गई थी। जब वह पेपर देकर घर लौट रही थीं तो बड़गांव पहुंचने पर चार कार सवार युवक उनके पीछे लग गए और सुनसान जगह पर उन्होंने ओवरटेक कर शिक्षिकाओं की कार को रोक लिया तथा जबरन गाड़ी से खींचकर अपहरण की कोशिश की। शोर मचाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि तीन मौका पाकर वहां से फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने एक शिक्षिका की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिए गए चंदपुर गांव निवासी झोलाछाप चिकित्सक अमित को जेल भेज दिया था। रविवार को पुलिस ने फरार चल रहे चंदपुर निवासी जयकैश, रमेश कुमार और महक सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।