फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बंगाल से लाई युवती से किया दुष्कर्म

बंगाल से लाई युवती से किया दुष्कर्म

Mon, 10 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
बंगाल से लाई युवती से किया दुष्कर्म
बंगाल से लाई युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। बंगाल से लाई गई युवती के साथ एक व्यक्ति रातभर दुष्कर्म करता रहा। सुबह होने पर आरोपी, युवती को सड़क पर फेंककर फरार हो गया। बदहवास हालत में सड़क पर बैठी युवती को देख डायल 100 पुलिस उसे कोतवाली ले आई। पुलिस ने आरोपी की तलाश की कोशिश की, परंतु क्षेत्र से अंजान युवती उसके ठिकाने की सही पहचान नहीं कर सकी। पुलिस ने उसे बयान दर्ज करने के लिए मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया।

कोतवाली में बैठी करीब 20 वर्षीय युवती ने बताया कि वह बंगाल के नदिया जिले के एक गांव की रहने वाली है। उसने बताया कि शनिवार को क्षेत्र के किसी गांव का रहने वाला एक व्यक्ति उसे बंगाल से उठाकर ले आया था। रात करीब 12 बजे वह उसे अपने किसी ठिकाने पर ले गया और वहां रातभर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। सुबह होने पर आरोपी उसे सलारपुरा मार्ग पर शेरमऊ चीनी मिल के समीप फेंककर फरार हो गया। पुलिस उसे लेकर उसके बताए हुए स्थानों पर पहुंची, परंतु क्षेत्र से अंजान युवती पुलिस को आरोपी का नाम और सही ठिकाने की जानकारी नहीं दे सकी। इसके बाद पुलिस ने युवती को बयान दर्ज करने के लिए मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। युवती सही जानकारी नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed