फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   5-5 minute delay to the holiday

5-5 मिनट की देरी से करें छुट्टी

Sun, 23 Oct 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 23 Oct 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी शफक्कत कमाल ने कहा है कि गंगोह के व्यापारियों के व्यापार कर वहां की पीएनबी शाखा में ही जमा कराने की व्यवस्था की जाए। सहारनपुर तक आने का जोखिम न लेने दिया जाए। शहर में जाम से जहां-जहां लोगों को अधिक परेशानी है उन स्थानों को चिन्हित कर सड़कें एवं पुलिया प्राथमिकता के आधार पर आंकलन कर टेंडर निकालकर शीघ्र कार्य कराया जाए।      
विज्ञापन


जिलाधिकारी शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधुओं की बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने लीड बैैंक महाप्रबंधक को गंगोह के व्यापारियों को व्यापार कर भुगतान करने के लिए गंगोह में पीएनबी बैंक की शाखा में जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में बढ़ रहे बुखार के प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। व्यापार, उद्योग बंधु समिति को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने अंबाला रोड पर डिवाइडर तथा स्पीड ब्रेकर लगवाने के निर्देश दिए। स्कूलों की छुट्टी एक साथ न करने के दिए निर्देश डीएम ने जाम के संबंध में सभी स्कूलों की छुट्टी 5-5 मिनट के अंतराल पर किए जाने के निर्देश स्कूल प्रबंधकों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चौक मिश्रान दालमंडी पुल पर स्ट्रीट लाइट, घंटाघर चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने के साथ ही चौराहों पर बायीं ओर जाने के लिए अलग से लेन बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा चालकों एवं थ्री व्हीलर को खड़े करने के लिये व्यवहारिक स्थान चिन्हित कर खड़े कराए जाएं। जिससे सड़क पर जाम न लगे।      

बैठक में बताया गया कि जिला उद्योग बंधु की एकल मेज योजना के अंतर्गत अब तक 3295 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से 3204 का निस्तारण किया गया। अंबाला रोड पर स्थित गुरुदेव नगर में वुडेन हैंडीक्राफ्ट्स निर्यातक इकाई सड़क निर्माण के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने इंडस्ट्रियल स्टेट एवं कामधेनु में तथा रीजेंसी गार्डन के सामने रामवाटिका कालोनी में सड़क निर्माण के निर्देश दिए। बेहट बस स्टैंड एवं घास कांटा रसूलपुर से आगे स्थानांतरित करने के संबंध में नगर आयुक्त ने उद्योग बंधुओं के प्रतिनिधियों के साथ लेकर निरीक्षण करने आश्वासन दिया।


दीपावली के बाद चलेगा अतिक्रमण हटाने का अभियान      
सहारनपुर। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में जाम की समस्या काफी अधिक है। सड़कों पर अतिक्रमण अधिक हो रहा है। उन्होंने कहा कि दीपावली के त्योहार के बाद अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed