{"_id":"5bae79e8867a557ff47debcf","slug":"31538161128-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के बाद गला दबाकर की गई थी गौरव की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के बाद गला दबाकर की गई थी गौरव की हत्या
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बड़गांव के ग्राम जड़ौदा पांडा में फांसी पर लटके मिले युवक गौरव ने आत्महत्या नहीं की थी। उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद खुदकुशी का रुप देने की साजिश रची गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। यही नहीं हत्या से पूर्व गौरव की पिटाई भी की गई थी। पीएम रिपोर्ट में शरीर में कई चोट होने की पुष्टि हुई हैँ।
बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम जड़ौदा पांडा के नरेश त्यागी के 26 वर्षीय पुत्र गौरव उर्फ गोल्डी का शव बृहस्पतिवार को गांव के पास एक पेड़ से लटका मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा। उस समय लोगों ने गौरव के आत्महत्या किए जाने की बात कहते हुए पोस्टमार्टम कराने से ही इंकार कर दिया था। यही नहीं कुछ लोगों ने परिजनों पर पोस्टमार्टम न कराए जाने को लेकर दवाब भी बनाया था, लेकिन पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो आत्महत्या का मामला हत्या में बदल गया। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला आया है। साथ ही गौरव के शरीर पर पाए गए निशानों के चलते साथ मारपीट किए जाने की पुष्टि भी हुई है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गौरव के पिता नरेश त्यागी ने बड़गांव थाना में तहरीर देकर गौरव की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। नरेश का आरोप है कि वह अपने पुत्र गौरव उर्फ गोल्डी के साथ पूर्वाह्न लगभग 11 बजे नहर पार अपने खेत में घास लेने गए थे। उनके साथ बिट्टू निवासी ग्राम रोहाना एवं संजू निवासी ग्राम मुबारिकपुर भी थे। ये दोनों उनके परिवार के झगड़े में समझौता कराने के लिए आए हुए थे। आरोप है कि जब वह और उसका बेटा गौरव बाजरा घास काट रहे थे तभी गांव के ही चार लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने आते ही कहा कि इन बाप बेटों को खत्म कर दो और यह कहते हुए उन पर हमला कर दिया। वह तो अपनी जान बचाकर भाग गया, लेकिन आरोपियों ने उसके बेटे गौरव को पकड़ लिया और उसका गला घोंट दिया। नरेश ने आरोप लगाया कि चार दिन पहले ही जब वह अपने मकान का लेंटर डाल रहा था उसी समय चारों ने आकर उनसे झगड़ा किया था। जिसमें पुलिस चौकी पर जाकर समझौता कराया गया था। 25 सितंबर को आरोपियों ने मकान पर जबरन कब्जा कर लिया। जिसको गौरव ने रोकने का प्रयास किया। इसी रंजिश में आरोपियों ने गौरव की हत्या कर दी। इस मामले में नरेश ने बड़गांव थाना में तहरीर दी है। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गौरव की हत्या किए जाने की एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।