फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो समुदायों के लोगों में मारपीट से पुलिस में मचा हड़कंप

दो समुदायों के लोगों में मारपीट से पुलिस में मचा हड़कंप

Sun, 10 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दो समुदायों के लोगों में मारपीट से पुलिस में मचा हड़कंप
दो समुदायों के लोगों में मारपीट से पुलिस में मचा हड़कंप
विज्ञापन

लखनौती। मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में भारी पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। हालांकि दोनो पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने मामले में फैसला करा कर उसे निपटवा दिया जिससे पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

कोतवाली गंगोह के गांव लखनौती में शुक्रवार की देर सायं गांव के ही राकेश कुमार का नौकर खेत से अपने पशुओं को लेकर आ रहा था। उसकी विपरीत दिशा से शब्बीर का बेटा समीर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही यह मेन बाजार में पहुंचे तो साइड को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी की दोनों में मारपीट हो गई। उस समय तो मामला निपट गया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। मामला दो समुदायों से जुड़ा का होने के कारण कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि इस दौरान गांव के जिम्मेदार व्यक्तियों ग्राम प्रधान अब्बास अली, प्रमोद ऐरन, मनोज कुमार, सम्मीउल्ला, कालू बेग, अख्तर खान, महेन्द्र कुमार, सतीस पंवार, सलमान जैदी आदि के हस्तक्षेप से मामले में समझौता करा दिया। इससे पुलिस ने भी राहत की सांस ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में फैसला हो गया है। अब तनाव जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed