फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ऋषिकेश की महिला के कीमती कपड़े चुराकर भागा ई-रिक्शा चालक

ऋषिकेश की महिला के कीमती कपड़े चुराकर भागा ई-रिक्शा चालक

Sun, 07 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश की महिला के कीमती कपड़े चुराकर भागा ई-रिक्शा चालक
सहारनपुर। रायवाला बाजार से कपड़ों की खरीददारी कर ऋषिकेश जाने के लिए बस स्टैंड जा रही महिला के करीब 25 हजार रुपये के कपड़े लेकर ई-रिक्शा चालक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने पीछा किया और आरोपी रिक्शा चालक को कपड़ों समेत दबोच लिया।
विज्ञापन

ऋषिकेश के श्यामपुरा खदरी निवासी रश्मि बंदौलिया शुक्रवार की शाम मुहल्ला रायवाला में कपड़े खरीदने के लिए आई थी। रश्मि बंदौलिया ने रायवाला से करीब 25 हजार रुपये की लगभग 50 साड़ियां खरीदीं और पैकेट बनाकर बस स्टैंड जाने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठ गईं। रश्मि का आरोप है कि रास्ते में किसी काम से यह ई-रिक्शा रुकवाकर उतरीं। जैसे ही वह उतरकर आगे बढ़ी। ई-रिक्शा चालक उनकी खरीदी गईं साड़ियों के पैकेट को लेकर फरार हो गया। महिला ने तुरंत शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने महिला द्वारा बताई गई दिशा में आरोपी ई-रिक्शा चालक का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने जनमंच के निकट ई-रिक्शा चालक को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद आजम निवासी रहमानी चौक बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed