फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मजूदरों ने सस्ते गल्ले विक्रेता की पिटाई की

मजूदरों ने सस्ते गल्ले विक्रेता की पिटाई की

Sat, 30 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
मजूदरों ने सस्ते गल्ले विक्रेता की पिटाई की
बेहट (सहारनपुर)। गंदेवड़ स्थित ईएफसी केंद्र पर खाद्यान का उठान कराने गए विक्रेता के साथ मजदूरों ने ट्राली में फटे हुए बोरे डालने का विरोध करने पर मारपीट की। पीड़ित विक्रेता अन्य विक्रेताओं के साथ कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली में दी गई तहरीर में मोहल्ला माजरी निवासी सहकारी सस्ते गल्ले के विक्रेता रामपाल ने बताया कि उसकी मोहल्ला सड़क पार में सरकारी उचित दर की दुकान है। शुक्रवार को वह गंदेवड़ स्थित आईएफसी केंद्र पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खाद्यान का उठान कराने के लिए गया था। आरोप है कि ट्राली में मजदूरों ने गेहूं और चावल के कुछ फटे हुए बोरे डाल दिए। उसने विरोध किया तो आरोप है कि मजदूरों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि पिछले 6 माह से यह मजदूर विक्रेताओं को तंग कर रहे हैं और फटे हुए खाद्यान के बोरे ट्राली में डालते हैं जिनमें खाद्यान कम होता है। जबकि विक्रेता उन्हें एक बोरा बदलने के लिए ढाई रुपये भी देते हैं। साथ में कोतवाली पहुंचे अन्य विक्रेताओं ने बताया कि केंद्र पर बोरे का ढुलान करने वाले मजदूर तानाशाही दिखाते है। इस बारे में वह केंद्र अधिकारी से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है और मजदूर अधिकारी के सामने ही विक्रेताओं से अभद्रता करते हैं। पीड़ित विक्रेता ने सात लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed