{"_id":"5a395c174f1c1b96368b587c","slug":"31513708567-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चित भूमाफिया विनोद शर्मा के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चर्चित भूमाफिया विनोद शर्मा के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। अदालत में पेशी के दौरान मुजफ्फरनगर के व्यापारी से रंगदारी मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने भूमाफिया विनोद शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विनोद शर्मा धोखाधड़ी के मामले में पिछले करीब एक माह से देवबंद जेल में बंद है।
मंगलवार को मुजफ्फरनगर के व्यापारी अतुल माहेश्वरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 दिसंबर को वह देवबंद कचहरी में मुकदमे के सिलसिले में आया हुआ था। इस दौरान अदालत में पेशी पर लाए गए भूमाफिया विनोद शर्मा ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उस पर मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि जब उसने इससे इंकार किया तो विनोद शर्मा ने उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी साथ ही न देने पर मारने की धमकी भी दी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर विनोद शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बता दें कि चर्चित भूमाफिया विनोद शर्मा पिछले करीब एक माह से देवबंद जेल में बंद है। विनोद शर्मा के खिलाफ मुजफ्फरनगर निवासी हाजी अनवर ने जमीन खरीद के मामले में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये गबन करने का आरोप लगाया था।