फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कालेज से घर लौट रहे छात्र के साथ मारपीट

कालेज से घर लौट रहे छात्र के साथ मारपीट

Sun, 19 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
कालेज से घर लौट रहे छात्र के साथ मारपीट
कालेज से घर लौट रहे छात्र के साथ मारपीट
विज्ञापन

देवबंद। कालेज से घर लौट रहे एक छात्र को कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित छात्र ने पांच युवकों के विरुद्ध तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

बीबीपुर गांव निवासी सागर मंगलौर रोड पुलिस चौकी के निकट स्थित इंटर कालेज में पढ़ता है। उसकी कालेज से सटे मोहल्ले के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते वह उससे रंजिश रखने लगे। सागर का आरोप है कि शनिवार को वह कालेज की छुट्टी होने के बाद घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से खड़े पांच युवकों ने उसे रंजिश के चलते रोक लिया तथा गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त युवकों ने उसे पर लोहे के पंच, रॉड और लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। बाद में जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed