{"_id":"5a4e74fb4f1c1bf61b8b6bb8","slug":"21515091195-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल चोरी की, पुर्जे निकालकर नदी में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटरसाइकिल चोरी की, पुर्जे निकालकर नदी में फेंका
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद मोटरसाइकिल से कीमती सामान निकालकर पांवधोई नदी में फेंक दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मोहल्ला श्यामपुरी से 26 दिसंबर की रात को चोरों ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। बृहस्पतिवार को पुलिस को धोबीघाट पर चोरी के मामले में लिप्त तीन युवकों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुमित, आकाश निवासी मोहल्ला प्राणपुरी तथा काला सैनी निवासी श्यामपुरी बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोटरसाइकिल को चोरी करने के बाद उन्होंने मोटरसाइकिल से सभी कीमती पुर्जे निकाल लिए और शेष को उन्होंने पांवधोई नदी में फेंक दिया। पुलिस बाइक को बरामद कराने का प्रयास कर रही है।
तीन स्थानों पर चोरी
सहारनपुर। मोहल्ला नुमाइश कैंप से चोरों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस चौकी को पता नहीं चल सका।
चोरों ने सबसे पहले नुमाइश कैंप के मोहल्ला गोपाल नगर निवासी रामकुमार के घर चोरी की। उस समय परिवार घर पर नहीं था। चोरों ने घर में रखी हजारों रुपये की नगदी एवं कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने गोपाल मंदिर के पास सोनी टाल वालों के यहां जनरेटर पर लगा बैट्री चोरी कर लिया। इसके अलावा चोरों ने बाबा उत्तमदास डेरे के बाहर से लगभग एक क्विंटल का लोहे का जाल चोरी कर लिया। रात में तीन स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुईं, लेकिन तीनों घटनाओं से कुछ ही दूरी पर स्थित पुलिस चौकी को इसका पता नहीं चल सका। इस मामले में नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है।