{"_id":"5a4d2fd54f1c1bc20a8b6572","slug":"21515007957-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नितिन के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नितिन के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग
सहारनपुर। अलीगढ़ के नितिन हत्याकांड में स्वतंत्र जनता राज पार्टी ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास कुमार कोरी ने कहा कि कोरी समाज से अलीगढ़ के थाना सासनी क्षेत्र के लोधीपुरम निवासी महेंद्र सिंह कोरी के 17 वर्षीय पुत्र नितिन कोरी की हत्या हुए एक माह बीत चुका है। हत्याकांड को सिपाही ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। कोरी समाज के विरोध के चलते पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की। इसमें सचिव संयोग कुमार कोरी, प्रदेश सचिव सुरेंद्र कलसियान, महेंद्र सिंह, रामकुमार, अमरपाल, गगन कोरी, आकाश आदि मौजूद रहे।