{"_id":"5a0ddda54f1c1bca678bbef0","slug":"21510858149-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भायला में आबकारी पुलिस की छापामारी में अवैध शराब बरामद, एक आरोपी पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भायला में आबकारी पुलिस की छापामारी में अवैध शराब बरामद, एक आरोपी पकड़ा
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापामारी में अवैध शराब बरामद, एक आरोपी पकड़ा
देवबंद (सहारनपुर)। पुलिस और आबकारी विभाग ने शुक्रवार को भायला गांव में छापामारी अभियान चलाकर सैकड़ों लीटर कच्ची शराब व एक हजार किलो लाहन बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
आबकारी निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भायला के जंगलों में छापामारी कर 300 लीटर कच्ची शराब तथा 1000 किलो लाहन बरामद किया है। छापामारी अभियान में पुलिस को खेत के अंदर शराब की भट्टी चलती मिली। आबकारी टीम ने शराब की भट्टी को नष्ट कर कब्जे में लिए गए लाहन को नष्ट कर दिया। सूत्रों के मुताबिक अवैध शराब को निकाय चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा था। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि छापामारी दौरान भायला निवासी ब्रजभान को हिरासत में लिया गया है।