फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बदमाशों ने महिला से 50 हजार की नकदी लूटी

बदमाशों ने महिला से 50 हजार की नकदी लूटी

Fri, 26 Oct 2018 12:31 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने महिला से 50 हजार की नकदी लूटी
गंगोह (सहारनपुर)। दो बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही महिला से 50 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाश महिला से धक्कामुक्की करते हुए फरार हो गए। लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, परंतु उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

मोहल्ला कानून गोयान निवासी संतोष देवी पत्नी राजकुमार बृहस्पतिवार करीब 11 बजे रामबाग रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थी। उन्होंने इस रकम को एक थैले में रखकर हाथ में पकड़ रखा था। जैसे ही वह अपने घर के नजदीक पहुंची तभी पीछे से आए दो बदमाशों ने उनसे थैला छीन लिया। जब संतोष देवी ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाश उनके साथ मारपीट और धक्कामुक्की करते हुए होली चौक की और फरार हो गए। संतोष देवी ने शोर मचाया तो वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार भी वहां पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश की परंतु बदमाशों का सुराग नही लगा। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed