फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिलाल के दो हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस

बिलाल के दो हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस

Sun, 24 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिलाल के दो हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस
बिलाल के दो हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस
विज्ञापन

सहारनपुर। मजदूरी मांगने को लेकर हुए विवाद में चाकू मारकर युवक की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने नामजद दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दो अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी की जा रही है।

शुक्रवार को मोहल्ला धोबीवाला निवासी बिलाल की हाकमशाह निवासी नईम और अनीस ने चाकू से पेट फाड़कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दो अज्ञात लोगों के बारे में पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। बिलाल के भाई अकरम ने अनीस के चेहरे पर हमला कर लहू लुहान कर दिया था। उसके बाद अपने भाई बिलाल को बुलाकर उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी। जिसके बाद चाकू लगने से बिलाल की मौत हो गई। पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों के बारे में गिरफ्तार अनीस एवं नईम से पूछताछ की। पुलिस को अन्य दोनों के बारे में जानकारी दी गई है। पुलिस ने अन्य दोनों की भी तलाश शुरू कर दी है। जबकि दोनों गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed