{"_id":"5aa815e74f1c1bae758b53b0","slug":"201520965095-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह गोवंश जिंदा मुक्त कराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह गोवंश जिंदा मुक्त कराए
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह गोवंश मुक्त कराए, आरोपी वाहन सहित फरार
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने बांधकर डाले गए छह गोवंशीय पशुओं को जिंदा बचा लिया जबकि आरोपी वाहन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पांच आरोपियों को नामजद करते हुए गोवध अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गोकशी की जा रही है। मंगलवार तड़के मुखबिर की सूचना पर एसआई नीरज गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ गांव कोटडा के जंगल में छापेमारी की। पुलिस को देख आरोपी वहां से अपना वाहन लेकर भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया। लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। वहां ईख के खेत में छह बैलों को वध के लिए रस्सियों में बांधकर डाला हुआ था। मौके से गोवध में काम आने वाले उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस गोवंश को बंधन मुक्त कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने जांच के बाद पांच आरोपियों गांव कोटड़ा निवासी कासा, बिल्लू, कमली, शारिक और वासिद को नामजद करते हुए उनके विरुद्ध गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।