{"_id":"5a57b05d4f1c1b31198b46c5","slug":"201515696221-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर ले रहे थे सेल्फी, बाइक फंसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर ले रहे थे सेल्फी, बाइक फंसी
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। रेल पटरी के बीच खड़े होकर बाइक के साथ दो युवकों को सेल्फी लेना भारी पड़ गया। सेल्फी लेते वक्त उनकी बाइक पटरी के बीच फंस गई। तभी ट्रेन आने वाली थी। इस दौरान वहां से गुजर रही पुलिस ने आननफानन में युवकों की मदद कर बाइक को निकलवाया। बाद में पुलिस ने कागजात के अभाव में बाइक को सीज कर दिया है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे नानौता क्षेत्र के दो युवक फिल्मी स्टाइल में रेसिंग बाइक लेकर रेलवे पुल पर पहुंचे। जहां उन्होंने रेल पटरी के बीचों बीच बाइक को खड़ा कर सेल्फी लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान उन दोनो युवकों की बाइक रेल पटरी के बीच फंस गई। बाइक निकालने का दोनों युवकों द्वारा काफी प्रयास किया गया, लेकिन, निकल नहीं पाई। इस दौरान उसी ट्रैक से एक पैसेंजर ट्रेन को गुजरना था। इसी बीच थाना पुलिस की गाड़ी वहां से गुजर रही थी। युवकों की फंसी बाइक देखकर पुलिसकर्मियों ने उनकी बाइक निकलवाई और बाइक के कागजात एवं डीएल मांगा। कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने बाइक को थाने लाते हुए सीज कर दिया। थाने पर मौजूद एसएसआई रामऔतार सिंह ने बताया कि दोनों युवक रेल ट्रैक पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक रेल पटरी के बीच फंस गई थी। पुलिस ने बाइक को सीज किया।