{"_id":"5a887c484f1c1b462c8b878c","slug":"191518894152-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के दौरान मुजफ्फरनगर का बदमाश आस मोहम्मद हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के दौरान मुजफ्फरनगर का बदमाश आस मोहम्मद हुआ फरार
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मुजफ्फरनगर का बदमाश आस मोहम्मद हुआ फरार
देवबंद (सहारनपुर)। पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुआ 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश नदीम उर्फ सलीम लंगड़ा का साथी मुजफ्फरनगर का आस मोहम्मद था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शुक्रवार की देर शाम तलहेड़ी पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद शर्मा पर फायर कर फरार हो रहे सहारनपुर के कुतुबशेर निवासी नदीम उर्फ सलीम लंगड़ा को स्वॉट व पुलिस टीम ने साखन नहर के समीप मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया था। बाद में नदीम से की गई पूछताछ में उसने बताया कि फरार साथी गली नंबर 1 मोहल्ला महमूदनगर जनपद मुजफ्फरनगर निवासी है। कोतवाल पंकज त्यागी का कहना है कि फरार आस मोहम्मद की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।