फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दूल्हे के पिता से नोटों एवं आभूषणों से भरा बैग ले भागा बच्चा

दूल्हे के पिता से नोटों एवं आभूषणों से भरा बैग ले भागा बच्चा

Sat, 25 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
दूल्हे के पिता से नोटों एवं आभूषणों से भरा बैग ले भागा बच्चा
सहारनपुर। गंगोह से सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक होटल में आई बारात में दूल्हे के पिता के पास से एक बच्चा नोटों एवं आभूषण से भरा बैग लेकर भाग गया। जिससे शादी समारोह में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गंगोह निवासी दीन दयाल गर्ग के बेटे की बारात सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित एक होटल में आई थी। दीन दयाल का कहना है कि उसके पास एक बैग था, जिसमें लगभग एक लाख रुपये, शगुन के लिफाफे एवं आभूषण रखे हुए थे। वह होटल में रखे अपने सामान के पास बैठा हुआ था। लगभग सवा नौ बजे अचानक वह उसका बैग गुम हो गया। उन्होंने अपना बैग काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बैग चोरी होने का पता चलते ही विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। दीन दयाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक बच्चा उनका बैग चोरी कर भागता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने इस संबंध में कुतुबशेर थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बसपा ने किया कमलेश को पार्टी से निष्कासित
सहारनपुर। अनुशासनहीनता के आरोप में बसपा कार्यकर्ता कमलेश पत्नी संतमाल को बसपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने बताया कि कमलेश ने समर्थन होने के बावजूद बिना अनुमति के अपने चुनावी बैनर एवं पोस्टर पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का चित्र लगवा दिया है। जबकि बसपा ने दूसरे प्रत्याशी को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 नवंबर को संविधान दिवस पर गोष्ठी
सहारनपुर। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष साधुराम एवं महासचिव रणधीर सिंह ने ग्राम चंदनपुर, नेहड़ा, मनानी, मोहनपुर गाड़ा, मल्हीपुर, जंधेड़ा, कांकरकुई, लंढौरा, मनोहरपुर, बालपुर, अंबेडकरपुरम का दौरा किया। उन्होंने गांवों में जाकर 26 नवंबर को बामियान बुद्ध विहार, अंबेडकर पुरम में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संविधान दिवस पर होने वाली गोष्ठी के बारे में जानकारी दी।


गंगोह में रोडवेज का शिविर 28 को
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सहारनपुर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक यजुवेंद्र सिंह ने बाया कि 28 नवंबर को गंगोह में रोडवेज द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बसों के लिए चालकों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सहारनपुर डिपो में चालकों की काफी कमी है। कुछ नई बसें भी आएंगी। जिससे बसों के संचालन में और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed