फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एमएलसी के बाद अन्य बकायादारों पर भी कसेगा शिंकजा

एमएलसी के बाद अन्य बकायादारों पर भी कसेगा शिंकजा

Thu, 16 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
एमएलसी के बाद अन्य बकायादारों पर भी कसेगा शिंकजा
सहारनपुर। बसपा एमएलसी के बाद अवैध खनन करने के अन्य आरोपियों पर भी प्रशासन ने शिकंजा कसने की तैयारी पूरी कर ली है। अवैध खनन करने पर एमएलसी सहित कई स्टोन क्रशर संचालक और पट्टाधारकों पर 300 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था। अवैध खनन की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

अवैध खनन को लेकर एनजीटी ने फरवरी 2016 में खनन करने पर रोक लगा दी थी। इसके पश्चात अवैध खनन के मामले में प्रशासन ने एमएलसी महमूद सहित कई स्टोन क्रशर संचालकों, पट्टाधारकों पर 300 करोड़ का जुर्माना लगाया था, लेकिन बकाएदारों ने जुर्माना जमा नहीं कराया। प्रशासन ने बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत एमएलसी महमूद अली की संपत्ति और खातों को प्रशासन द्वारा कुर्क किया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अन्य बकाएदारों में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे कई बकाएदार जनपद छोड़कर भाग भी चुके हैं। अवैध खनन करने में कई लोग हरियाणा के भी हैं। प्रशासन ने हरियाणा के बकाएदारों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। अवैध खनन की जांच सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन

----------------------------
सीबीआई कर रही जांच
सहारनपुर। अवैध खनन को लेकर दो माह पूर्व सीबीआई की टीम यहां तीन दिन रही थी। सीबीआई ने एमएलसी, पट्टाधारकों, स्टोन क्रशर संचालकों बंद कमरे में अलग-अलग पूछताछ की थी। अवैध खनन के साक्ष्य जुटाने के बाद टीम वापस लौट गई थी। तब भी अवैध खनन के आरोपियों में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई और भी जा सकते हैं जेल
सहारनपुर। प्रशासन ने अवैध खनन के मामले में कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस एमएलसी के रिश्तेदार को अवैध खनन के मामले में जेल भेज चुकी है। इसके अलावा अन्य बकाएदारों के खिलाफ मामले दर्ज कर पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है। डीएम पीके पांडेय का कहना है कि जुर्माना जमा ना कराने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed