{"_id":"6a99e11b754ee9ea9e0ea2d6","slug":"15-lakh-rupees-extorted-from-a-woman-on-the-pretext-of-marriage-lucknow-news-c-13-lko1070-1903171-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी का झांसा देकर युवती से 15 लाख ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी का झांसा देकर युवती से 15 लाख ऐंठे
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर निवासी युवती ने परिचित पर शादी का झांसा देने और 15 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। कमिश्नर के आदेश पर कृष्णानगर पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
युवती के अनुसार एक साल पहले उनका परिचय एक युवक से हुआ था। धीरे-धीरे बातचीत होने लगी तो आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। आरोप है कि इस बीच आरोपी ने उनकी फोटो और वीडियो बना ली और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उन्होंने जब विरोध किया तो आरोपी ने उनसे 15 लाख ऐंठ लिए। पीड़िता ने वर्ष 2025 में आरोपी की शिकायत कृष्णा नगर पुलिस से की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत करने पर आरोपी ने तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी। परेशान होकर उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता और आरोपी को बयान के लिए बुलाया जाएगा। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।