{"_id":"6a99dfa97e6382165e0f44b1","slug":"broad-daylight-robbery-at-knifepoint-two-arrested-within-24-hours-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1113964-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चाकू की नोक पर दिनदहाड़े लूट, 24 घंटे में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चाकू की नोक पर दिनदहाड़े लूट, 24 घंटे में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन के पास चाकू की नोक पर युवक से लूट के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पिपलीवाला टाउन निवासी अमित (25) और वेल्डिंग वाली गली निवासी अभिषेक उर्फ काकू (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने चाकू, पीड़ित के दस्तावेज और 400 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, दो सितंबर को दोपहर दो बजे शांति नगर निवासी दिनेश घर लौट रहे थे। शिवालिक गार्डन के पास पीछे से आए दोनों युवकों ने उन्हें दबोच लिया। एक ने गर्दन पर चाकू लगाया। विरोध करने पर हाथ और सीने पर वार किए और काला पर्स छीनकर भाग निकले। पर्स में करीब एक हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज थे।
मनीमाजरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विशेष टीम बनाई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों मजदूरी करते हैं। उनका कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।