फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police return 43.14 lakh to elderly fraud victim

Lucknow News: ठगी की शिकार बुजुर्ग को पुलिस ने 43.14 लाख लौटाए

Fri, 04 Sep 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Police return 43.14 lakh to elderly fraud victim
लखनऊ। सेवानिवृत्त सरकारी डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर शातिरों ने 1.55 करोड़ रुपये ठगे थे। अब 110 दिनों बाद साइबर क्राइम थाने की पुलिस को उनके 43.14 लाख रुपये लौटाने में कामयाबी मिली है।
विज्ञापन

साइबर ठगों ने 13 अप्रैल को हजरतगंज के शाहनजफ इमामबाड़ा परिसर में रहने वालीं जिया सुल्ताना को कॉल किया था। खुद को एटीएस का अधिकारी बताकर उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में होने की बात कही। डॉक्टर जिया को 18 अप्रैल तक डिजिटल अरेस्ट कर शातिरों ने जांच के बहाने उनसे 1.55 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन


फर्जी गेमिंग एप में खातों का हुआ था इस्तेमाल
साइबर क्राइम थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि आरोपियों ने पहले पीड़िता से केरल, कर्नाटक, गौतमबुद्धनगर और महाराष्ट्र स्थित चार बैंकों के खाते में रकम ट्रांसफर कराई। इसके बाद पूरी रकम गुरुग्राम स्थित इंडसइंड बैंक के खाते में ट्रांसफर की। फिर वहां से भी रकम निकालकर 300 खातों में ट्रांसफर की गई। विवेचना में सामने आया कि इन खातों का इस्तेमाल फर्जी गेमिंग एप और वेबसाइट के पेआउट सेटलमेंट के लिए होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



खातों के जरिये आरोपियों तक पहुंच रही पुलिस
इंस्पेक्टर ने बताया कि ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने 18 अप्रैल को शिकायत की। इस पर तुरंत 43.14 लाख रुपये फ्रीज करा दिए गए। औपचारिकता पूरी करने में 110 दिन का समय लग गया। इसके बाद रकम पीड़िता को लौटा दी गई। बाकी रकम की रिकवरी के लिए मोबाइल नंबरों और बैंक खातों को ट्रेस कर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed