{"_id":"6a99df7d1646dbcbca07e143","slug":"police-pelted-with-stones-after-arriving-in-response-to-a-false-report-of-murder-kanpur-news-c-362-1-ka11011-155692-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हत्या की फर्जी सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हत्या की फर्जी सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र के रामनगर गांव में बुधवार देर रात युवक की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया। हालांकि कोई जख्मी नहीं हुआ है। पुलिस ने पांच लोगों का चालान कर दिया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी राजमोहन मिश्रा ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे रामनगर गांव में सिप्पू, दीपू का घर के सामने रहने वाले राधे से विवाद हो गया। इसी दौरान डायल 112 पर सूचना दी गई कि पड़ोसियों ने सिप्पू को अपने घर में बंधक बनाकर हत्या कर दी है। इस पर 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को दरवाजा अंदर से बंद मिला। करीब 25 मिनट बाद दरवाजा खोला गया। तभी छत से परिवार के लोगों ने ईंट-पत्थर चला दिए। इसमें कोई जख्मी नहीं हुआ है। घर में तलाशी के दौरान सिप्पू नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले वह भाग गया था। दोनों पक्षों से पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
...........
भाजपा नेता ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रानू शुक्ला ने पुलिस पर कार्यकर्ताओं से अभद्रता और उनके साथ हाथापाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि झगड़े की सूचना पर उन्हें पुलिस ने मौके पर बुलाया था। भाजपा नेता ने अपने कार्यालय में पुलिस के खिलाफ सांकेतिक धरना देना शुरू कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी के मानमनौव्वल के बाद अंधेरे में पहचान नहीं पाने की बात कहने के बाद धरना समाप्त करा दिया।