फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six arrested for receiving fraud proceeds in mule accounts; 3.28 crore frozen

Lucknow News: म्यूल खातों में ठगी की रकम लेने वाले छह धरे, 3.28 करोड़ फ्रीज

Fri, 04 Sep 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Six arrested for receiving fraud proceeds in mule accounts; 3.28 crore frozen
लखनऊ। दूसरों के म्यूल खातों में ठगी की रकम लेकर उसे आगे बढ़ाने वाले गिरोह के छह आरोपियों को कैसरबाग पुलिस ने बृहस्पतिवार को लाटूश रोड स्थित होटल आशीर्वाद से पकड़ा। इनमें से चार नाबालिग हैं। आरोपियों के छह बैंक खातों में ठगी के 3.28 करोड़ रुपये जमा थे। पुलिस ने इन खातों को फ्रीज करा दिया है। आरोपी 10 प्रतिशत कमीशन के लालच में काम कर रहे थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बिहार के गोपालगंज निवासी रितेश सिंह और काकोरी के डिघिया का प्रिंस कुशवाहा है। आरोपी किशोरों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि आशीर्वाद होटल के कमरा नंबर 101 में ठहरे लोग दूसरों को लालच देकर उनके नाम पर खाते खुलवाते हैं। इसके बाद उन खातों में साइबर ठगी की रकम लेते हैं। टीम ने छापा मारा तो होटल में चार नाबालिग और रितेश सिंह मिला। पांचों को ठगी करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन


एसबीआई में खोले थे छह खाते
आरोपियों ने बताया कि वे साइबर ठगी की रकम का लेन-देन एसबीआई बैंक के छह खातों में कराते थे। इसके बाद रकम को डेबिट कार्ड के जरिये निकालकर गिरोह के मो. उमर और परवेज को देते थे। इसके बदले दोनों कमीशन देते थे। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर प्रिंस कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के राहुल के नाम पर मिले दो खाते
पुलिस को आरोपियों के दो और बैंक खातों की जानकारी मिली। ये अकाउंट नोएडा निवासी राहुल नेगी के नाम पर खोले गए थे। पहला खाता इंडियन ओवरसीज बैंक वसुंधरा गाजियाबाद और दूसरा बैंक ऑफ बड़ौदा नोएडा का था।



आरोपियों के साथियों की तलाश में लगी पुलिस
पकड़े गए आरोपियों के पास से छह डेबिट कार्ड, पांच मोबाइल फोन, एक सिमकार्ड, स्वैपिंग मशीन, ठगी में इस्तेमाल बाइक और 5600 रुपये मिले हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने गिरोह के अन्य साथियों के बारे में बताया है। पुलिस सर्विलांस के जरिये इन्हें ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed