{"_id":"6a99e0e9bb707f450206a1a7","slug":"firozabad-news-narfi-theft-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-183881-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुलिस गश्त को ठेंगा दिखाकर चोरों ने तीन सराफा दुकानों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुलिस गश्त को ठेंगा दिखाकर चोरों ने तीन सराफा दुकानों को बनाया निशाना
विज्ञापन
फोटो34चोरों द्वारा दुकान में नकब लगाकर चोरी की घटना के बाद दुकानदार द्वारा ठीक कराई दीवार।
नारखी। थाना क्षेत्र के बछगांव में मंगलवार रात चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए एक के बाद एक तीन सर्राफा दुकानों को निशाना बनाया। चोर श्रीराम ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखी पूरी अलमारी ही उठाकर ले गए, जबकि दो अन्य दुकानों में सेंधमारी की कोशिश नाकाम रही। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बछगांव निवासी राजू पचौरी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि एक सितंबर की रात चोरों ने उनकी श्रीराम ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़ा और अंदर रखी अलमारी उठा ले गए। चोर अलमारी को दुकान से कुछ दूरी पर ले गए, जहां उसे तोड़कर करीब 500 ग्राम चांदी, बाट-कांटा और खाता-बही चोरी कर फरार हो गए।
श्रीराम ज्वैलर्स के बाद चोरों ने पास ही स्थित गणेश ज्वैलर्स की दुकान का चैनल तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद चोरों ने विष्णु ज्वैलर्स की दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, मगर वहां भी नाकाम रहे।
विज्ञापन
व्यापारी हरिप्रकाश ने बताया कि एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी के प्रयास से क्षेत्र के व्यापारियों में भारी आक्रोश और दहशत है। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
-- -