फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कभी हथियार चलाया ही नहीं, तो कैसे करते फायरिंग

कभी हथियार चलाया ही नहीं, तो कैसे करते फायरिंग

Sat, 09 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
कभी हथियार चलाया ही नहीं, तो कैसे करते फायरिंग
सहारनपुर। सिपाहियों ने कभी असलहों का प्रयोग ही नहीं किया, मॉक ड्रिल में मात्र दर्शक बने रहे, कभी चलाकर ही नहीं देखे हथियार, फिर बदमाशों का सामना कैसे कर पाते। असलहों के प्रयोग न होने से असलहों में भी जंग लग गई और ऐन मौके पर धोखा दे दिया।
विज्ञापन

इंसास जैसे असलहों से लैस होते हुए भी दोनों सिपाही बदमाशों के तमंचों के सामने भीगी बिल्ली बन गए। एक सिपाही ने इंसास को चलाने का भी प्रयास किया, लेकिन पहले कभी चलाने का प्रशिक्षण लिया होता तो इंसास चला पाता। जबकि दूसरा तो इंसास को इधर-उधर से पलटता ही रह गया और बदमाश तमंचे से फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार हर माह होने वाली मॉक ड्रिल, दंगा नियंत्रण योजना का पूर्वाभ्यास तीन महीने से कराया ही नहीं गया। इस साल फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और जून में ही बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया। जिसमें आंसू गैस के गोले छोड़ने, असलहों को चलाने, लाठी चार्ज किए जाने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाता है, लेकिन जब भी यह प्रशिक्षण दिया गया तो उसमें सिपाही सिर्फ दर्शक ही बने रहे। ट्रेनर ने अपने आप आंसू गैस का एक गोला छोड़कर दिखा दिया, खुद ही हथियारों को लोड करना एवं अनलोड करना बता दिया, रबर की गोली लगाकर खुद ही चलाकर दिखा दी। न तो असली गोली चलाकर दिखाई गई और न ही कभी सिपाहियों के हाथों में असलहे देकर उन्हें व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जिसका परिणाम बृहस्पतिवार की रात को सामने आया। असलहे होते हुए भी पुलिसकर्मी सिर्फ तमंचों के सामने नतमस्तक हो गए और बदमाश बंदी को छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--। प्रशिक्षण के लिए मिलते हैं कारतूस
पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार प्रशिक्षण के लिए विभाग को कारतूस दिए जाते हैं। लेकिन उन कारतूसों का प्रयोग कभी किया ही नहीं गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार निर्धारित कारतूस ही मिलते हैं। जिस कारण उनका प्रयोग विषम परिस्थितियों में ही किया जाता है।

--। समय-समय पर कराया जाता है प्रशिक्षण
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि सभी पुलिसकर्मी प्रशिक्षित होते हैं, इसके बावजूद समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। पुलिस शस्त्रागार में असलहों की समुचित देखभाल की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed