फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विद्युत निगम की छापामारी में पकड़ी बिजली चोरी, एफआईआर दर्ज

विद्युत निगम की छापामारी में पकड़ी बिजली चोरी, एफआईआर दर्ज

Fri, 26 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम की छापामारी में पकड़ी बिजली चोरी, एफआईआर दर्ज
सहारनपुर। विद्युत निगम की टीम ने शहर के चार मोहल्लों में छापामारी कर 13 जगह पर बिजली की चोरी पकड़ी। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, जबकि बिलों का भुगतान न किए जाने पर 152 कनेक्शन काट दिए गए तथा 15.93 लाख रुपये वसूल किए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की टीम ने मोहल्ला नूर बस्ती, हुसैन बस्ती, चौधरी विहार, गैस गोदाम क्षेत्र में छापा मारा। छापामारी के दौरान टीम ने 477 कनेक्शन चेक किए। जिनमें सात लोगों के यहां बिजली की चोरी पकड़ी गई, जबकि छह लोगों के यहां कनेक्शन काटने के बावजूद कनेक्शन जुड़े गए पाए गए। उनके कनेक्शन भी काट दिए गए और सभी 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। इसके अलावा बिलों का बकाया रहने के कारण विद्युत निगम की टीम ने 152 लोगों के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान टीम ने 15.93 लाख रुपये की वसूली की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed