{"_id":"5af344eb4f1c1b84098b928e","slug":"171525892331-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई स्थानों पर नाकाबंदी, रात भर दौड़ती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई स्थानों पर नाकाबंदी, रात भर दौड़ती रही पुलिस
Updated Thu, 10 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के भाई की मौत को लेकर हुए हंगामे के बाद रात में पुलिस-प्रशासन ने कई संवेदनशील स्थानों पर नाकेबंदी कर रास्ते डायवर्ट कर दिए। कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते डीएम और एसएसपी के अलावा जिलेभर के अधिकारी रातभर सड़कों पर दौड़ लगाते रहे।
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के भाई सचिन वालिया की मौत को लेकर चले हंगामे के कारण दिनभर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी एक टांग पर खड़े रहे। पूरा फोकस इसी घटनाक्रम पर रहा। देर शाम जिलाधिकारी पीके पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार ने अधिकारियों के साथ पूरे हालात का जायजा लिया। शहर को कई सेक्टरों में बांटकर पुलिस और प्रशासनिक ड्यूटी लगाई गई है। देहात क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में यही व्यवस्था लागू की गई है। खुफिया विभाग अलग से संदिग्धों की निगरानी में जुटा है। मंडलायुक्त चंद्र प्रकाश त्रिपाठी और डीआईजी शरद सचान ने भी रात में शहर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
--------------
कई जिलों का फोर्स लगाया
सहारनपुर। घटना को गंभीरता से लेते हुए आसपास की पुलिस को सहारनपुर में भेजा गया है। मेरठ जोन से दो अपर पुलिस अधीक्षक, चार सीओ, आठ एसओ, तीस सब इंस्पेक्टर, डेढ़ सौ सिपाही, दौ सौ कांस्टेबल, मेरठ पीटीसी में ट्रेनिंग ले रहे 100 हैड कांस्टेबल के अलावा दो कंपनी पीएसी को भी जिलेभर में तैनात किया गया है।