{"_id":"5ab005de4f1c1ba8758b65c1","slug":"171521485278-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का अपहृत व्यापारी सहारनपुर में घायल हालत में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली का अपहृत व्यापारी सहारनपुर में घायल हालत में मिला
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सोनीपत से अपहृत दिल्ली का चाय पत्ती का व्यापारी बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। बदमाशों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। व्यापारी किसी तरह से एक कार से लिफ्ट लेकर सहारनपुर पहुंचा। जहां पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
नई दिल्ली के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र निवासी चाय पत्ती व्यापारी राजीव गुप्ता प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करता है। बताया जा रहा है कि राजीव गुप्ता 18 मार्च को किसी कार्य से अपने घर से निकला था। जो रविवार की देर रात जनकपुरी थाना क्षेत्र में क्लार्क होटल के निकट घायल हालत में पड़ा मिला। उसके पांव में गोली लगी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एक व्यक्ति के सहयोग से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस पूछताछ में व्यापारी ने अपना नाम राजीव गुप्ता निवासी मॉडल टाउन क्षेत्र नई दिल्ली बताया। राजीव गुप्ता ने बताया कि 16 मार्च को वह दिल्ली से एक जमीन देखने के लिए सोनीपत गया था। जहां उसका चार लोगों ने तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया और उसे एक खेत में बंधक बनाकर दो दिन तक रखा। उसने बताया कि रविवार को वह खेत में से बदमाशों को चकमा देकर भाग निकला बदमाशों ने उसका पीछा किया और उस पर फायर कर दिया। बदमाशों की गोली उसके पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। लेकिन उनसे बचकर वह किसी तरह से सड़क पर पहुंच गया। जहां उसने एक कार से लिफ्ट ली। कार से वह देहरादून रोड पर पेट्रोल पंप के सामने उतर गया। थोड़ा पैदल चलने के बाद वह घायल होने के कारण चल नहीं पाया जिस कारण वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने राजीव गुप्ता के परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही राजीव गुप्ता का भाई शैलेश गुप्ता व अन्य परिजन के साथ थाना मॉडल टाउन पुलिस सहारनपुर पहुंची। व्यापारी के परिजनों के मुताबिक मॉडल टाउन थाने में राजीव गुप्ता के अपहरण का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
थाना जनकपुरी प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि राजीव के परिजनों को सूचना दी गई थी जिस पर परिजनों के साथ दिल्ली पुलिस घायल कारोबारी को उपचार दिला सोमवार की सुबह यहां से अपने साथ ले गई।